Search
Add Listing

लाल बहादुर शास्त्री शिक्षण संस्थान बडाबर के छात्र दीेपेन्द्र सारण ने जिले मे रचा इतिहास

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में लाल बहादुर शास्त्री शिक्षण संस्थान बडाबर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चूरू जिले मे दूसरा स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया। संस्था निदेशक नन्दकिशोर बिजारणियां ने बताया कि विद्यालय मे प्रथम स्थान पर छात्र दीपेन्द्र सारण ने 98.33 प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर निर्मल बिरड़ा 96 प्रतिशत तथा तृतीय स्थान देवेन्द्र स्वामी 95.83 प्रतिशत, अल्का कंवर ने 95.33 प्रतिशत, गीता जाट ने 94.33 प्रतिशत, खुशबू निठारवाल ने 93.67 प्रतिशत, माया मेघवाल ने 92.33 प्रतिशत, आकांक्षा ने 90.67 प्रतिशत, अनुज शर्मा ने 90 प्रतिशत टीना कंवर ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। विद्यालय में 11 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए और 22 विद्यार्थियो ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा । प्रधानाचार्या गणपति ने बताया है कि विद्यालय ने लगातार 10 वर्षो से शानदार परीक्षा परिणाम देकर गांव बंडावर का नाम रोशन किया। सफलता का श्रेय विद्यालय की मेहनती टीम विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग को दिया उन्होंने विश्वास दिलवाया कि भविष्य में भी विद्यालय इसी तरह बेहतर परिणाम देकर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।  

Top News :