सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - सिद्धपीठ सालासर धाम मे शनिवार दोपहर को असम सीएम हेमन्त बिस्वा शर्मा पंहुचे। सीएम के सालासर पंहुचने पर पुजारी परिवार व भाजपा कार्यकर्ताओ ने माला पहनाकर स्वागत किया। सीएम ने बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। और देश व प्रदेश मे खुशहाली की मनोकामना की। सीएम ने बालाजी महाराज के दर्शन कर संत मोहनदास जी महाराज के धूणे पर धोक लगाई और घी का प्रसाद चढाया। बालाजी मदिर के देवीप्रकाश पुजारी, भाजपा कार्यकारिणी समिति सदस्य धर्मवीर पुजारी, कमल किशोर पुजारी, सुरेश पुजारी, निकेश पुजारी, बबलू पुजारी, मनोज पुजारी, नागरमल पुजारी, जीतमल शर्मा, मनोज शर्मा, श्रवण कुमार ढिढारिया सहित पुजारी परिवार ने सीएम को बालाजी महाराज का दुपट्टा औढाकर व बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।
सीएम ने पत्रकारो से बातचीत करते हुए कहा कि सालासर बालाजी महाराज के दर्शन कर मन प्रसन्नचीत हो जाता है। असम के चुनावो को लेकर कहा कि अबकी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। असम के सीएम की सुरक्षा के लिए चूरू जिला कलेक्टर व चूरू एसपी सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारियों का जाप्ता तैनात रहा।
