Search
Add Listing

यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किए सालासर बालाजी के दर्शन।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - सिद्धपीठ सालासर धाम मे शनिवार रात्रि को यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सपरिवार पहंुचे। पाठक के सालासर पंहुचने पर पुजारी परिवार ने माला पहनाकर स्वागत किया। बालाजी मंदिर के पास स्थित जाजोदिया भवन मे उपमुख्यमंत्री ने विश्राम किया। रविवार सुबह पाठक ने बालाजी मदिर पहुचकर बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। और देश व प्रदेश मे खुशहाली की मनोकामना की। पाठक ने महोनदास जी महाराज के धूणे पर माथा टेक आर्शीवाद लिया और मंदिर परिसर के अन्दर हवन स्थल पर हवन किया। हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी, अनूप पुजारी, बबलू पुजारी, अजय पुजारी सहित पुजारी परिवार ने पाठक को बालाजी महाराज का दुपट्टा औढाकार व बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट की 

Top News :