सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - ग्राम गुड़ावड़ी के श्याम बाबा मंदिर मे चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के चैथे दिन मंगलवार को कथावाचक महंत दिनेशगिरि महाराज ने भगवान श्रीराम के विवाह का मार्मिक चित्रण का सुनाया। महाराज ने माँ अहिला के उद्धार का प्रसंग सुनाया। इसके अलावा भगवान श्रीराम का विश्वामित्र के साथ वन गमन, ताड़का वद्य, विश्वामित्र ने यज्ञ की रक्षा का वर्णन, राम व लक्ष्मण बाल्यकाल अयोध्या से वन गमन यात्रा का वर्णन, राम का पुष्पवाटिका मे प्रवेश, शिव धनुष तोडा, सीता स्वयवर सहित अनेक प्रसंग सुनाये।
महाराज ने कहा कि गंगा स्नान, गंगा तीर्थ, व गंगा दर्शन के महत्व के बारे मे बताया। तन, मन व धन का पुण्य करने के लिए तीर्थ मे जाकर स्नान करना, सतसंग करना व पुण्य करना ये तीनो कार्य के बाद ही तीर्थ का पुण्य मिलता है। आज के समय मे सहनशीलता व दैर्य दोनो की समाप्त होते जा रहे।
इस दौरान आयोजन कमेटी के सियाराम स्वामी, देवीप्रसाद पुजारी, महेश पुजारी, नारायण पुजारी, ईश्वरलाल, सम्पत, श्रवण, भीवाराम महरिया, बनवारी ढुकिया, शिवशंकर, कैलाश पौद्यार, मोहन ढुकिया सहित सैकड़ो महिला व श्रोता उपस्थित रहे।