Search
Add Listing

सालासर बालाजी धाम पहुंचा हर घर अर्थ सहित श्री हनुमान चालीसा का अभियान

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - हर घर में हो अर्थ सहित श्री हनुमान चालीसा अभियान के सदस्य शनिवार को सालासर धाम पंहुचे। श्री हनुमान चालीसा प्रबंध समिति के संस्थापक संत अमरनाथ महाराज ने बताया कि यह अभियान श्रीभन्दे बालाजी धाम से शुरू किया गया इसके पश्चात सालासर बालाजी पंहुचा। इस अवसर पर श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत वातावरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अभियान के माध्यम से समाज के अधिक से अधिक लोगों तक धर्म, संस्कार और भक्ति का संदेश पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
श्रद्धालुओं ने एक साथ, एक स्वर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। गूंजती चैपाइयों और जयकारों के बीच उपस्थित भक्तजन भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिए।
सामूहिक पाठ के उपरांत श्रद्धालुओं को अर्थ सहित हनुमान चालीसा की पुस्तकें भेंट की। इस पहल से बड़ी संख्या में भक्तों तक हनुमान चालीसा का संदेश और उसका अर्थ पहुंचा।
संत अमरनाथ महाराज ने श्रद्धालुओं को सरल और सहज भाषा में हनुमान चालीसा की चैपाइयों का अर्थ समझाया, जिससे उपस्थित लोगों को न केवल पाठ बल्कि उसके भाव को भी समझने का अवसर मिला। उन्होंने हनुमान भक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को नियमित रूप से चालीसा पाठ करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान समिति के महेश बंब, रामस्वरूप यादव, महेंद्र बड़ीवाल, पिंकी मुनीम, लोकेश कुमावत, मुकेश कुमावत, शैलेन्द्र यादव, राजेंद्र पारीक, माधवेन्द्र यादव, मनमोहन शर्मा, वेदांत पुजारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। 

Top News :