Search
Add Listing

गांव खारिया बड़ा मे नव निर्मित बालाजी मंदिर मे हुए धार्मिक कार्यक्रम, कलश यात्रा निकाली।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - गांव खारिया बड़ा मे नवनिर्मित बालाजी के मंदिर मे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह व दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छोटू सिंह ने बताया कि ग्रामवासियों के सहयोग से गांव मे बालाजी महाराज का नव निर्मित मंदिर बनाया गया है। कार्यक्रम के पहले दिन शिवमठ धाम गाड़ोदा महंत महावीरजति महाराज के सान्निध्य मे कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा ठाकुर जी महाराज के मंदिर से शुरू हुई और पूरे गांव मे भ्रमण करते हुए बालाजी मंदिर तक पंहुची। कलश यात्रा का ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा मे सैकड़ो महिला, युवती व पुरूष शामिल रहे। इसके बाद दोपहर मे गणपति पूजन, मूर्ति वास व महास्नान का आयोजन किया गया। गुरूवार को सुबह सवा आठ बजे हवन, दोपहर सवा बारह बजे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और रात्रि मे महाप्रसाद व जागरण का आयोजन होगा। इस दौरान प्रशासक भवानी सिंह, मूलाराम खोखर, सोहनलाल भामू , प्रभु राम भामू , बन्नाराम भामू, दिनदयाल भामू, पोखरराम चायल, रणवीर भामू, डुंगाराम भामू , रूप सिंह, भागीरथ सिंह, इंद्रास पुनिया, शिवपाल, लालचंद खोखर, औंकार लुहार, रमेश भामू सहित अनेक ग्रामीणजन मौजूद रहे।


 

Top News :