Search
Add Listing

मंगलवार को हजारो श्रद्धालुओ ने किए बालाजी महाराज के दर्शन।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - हनुमान जन्मोत्सव पर लक्खी मेले के तहत श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ रही है। मंगलवार को मंदिर परिसर के आसपास के अलावा सालासर आने वाले विभिन्न मुख्य रास्ते श्रद्धालुओं से अटे रहे। श्रद्धालु हाथों में ध्वजा के साथ बालाजी महाराज के जयकारे लगाते हुए मंदिर की तरफ बढ़ते रहे।
हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी ने बताया कि नवरात्र के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को 80 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुबह 5 बजे मंदिर की पट खोल दिए गए। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए लाइन में ही चाय, पानी, मेडिकल आदि की व्यवस्था की गई है। विभिन्न स्थानों पर निजी गार्ड व पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं।
पुजारी ने बताया कि श्रद्धालु बालाजी महाराज के दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर में मनौती का नारियल भी बांध रहे हैं। मंदिर परिसर में मोहनदास महाराज के धूणे के पास छोटे बच्चों के जड़ूले उतरवाए जा रहे हैं।
अंजनी माता मंदिर मे श्रद्धालुओ ने लगाई धोक -
अंजनी माता मंदिर के पुजारी मुकेश पारीक, रामगोपाल पारीक, योगेश पारीक ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर लाखो श्रद्धालु सालासर पंहुच रहे है। कई श्रद्धालुओ बालाजी महाराज के दर्शन करने के बाद अंजनी माता मंंिदर मे भी माता के दर्शन कर मनोकामना कर रहे और कई श्रद्धालु पहले अंजनी माता के दर्शन कर मनोकामना पूर्ण कर रहे है। 

Top News :