सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) – सिद्धपीठ सालासर धाम में शुक्रवार को डीजीपी राजीव कुमार शर्मा पहुंचे। डीजीपी के सालासर पहुंचने पर पुजारी ने माला पहना कर स्वागत किया। डीजीपी ने बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। और प्रदेश में खुशहाली की मनोकामना की। हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी, कमल किशोर पुजारी, बबलू पुजारी, जीतमल शर्मा सहित पुजारी परिवार ने डीजीपी को बालाजी महाराज का दुपट्टा ओढ़कर और बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।