सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - सिद्धपीठ सालासर धाम मे शनिवार को राज्य ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की पत्नि अरूणा नागर सालासर पंहुची। अरूणा नागर ने बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। और बालाजी महाराज के मन्नोति का नारियल बांधा। हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी, रामजी पुजारी, सहायक अभियंता जितेन्द्र सिंह शेखावत, कनिष्ठ अभियंता दिनेश गढवाल, सुरेन्द्र बाजिया, नरेन्द्र सिंह राणा, शिवभगवान ने अरूणा नागर को बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।
.jpg)
इसके बाद सुजानगढ रोड़ पर स्थित श्रीबालाजी गौशाला संस्थान मे पहुंचकर गौ माता की पूजा की। गायो की गुड़ व हरा चारा खिलाया। गौशाला अध्यक्ष रविशंकर पुजारी व गौ सेवको ने अरूणा नागर को गौ माता का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।