सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - ग्राम बामणियां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे सोमवार को भामाशाहो ने टेबल कुर्सी प्रदान की। महेन्द्र पाल ने बताया कि ग्राम गुड़ावड़ी के राजेन्द्र कुमार स्वामी की प्रथम पुण्यतिथि पर इनके पुत्र विकास स्वामी व देवेन्द्र स्वामी व सालासर धाम विकास समिति के सदस्यो ने हनुमान सेवा समिति सालासर व पुजारी परिवार की प्ररेणा से विद्यालय को 30 टेबल और 30 कुर्सी भेंट की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हनुमान सेवा समिति पूर्व अध्यक्ष यशोदानन्दन पुजारी, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज पुजारी, सालासर धाम विकास समिति मैनेजर रोहिताश दाधीच, हनुमान सीलू, गुमान सिंह, सम्पत प्रजापत रहे। विद्यालय स्टाफ सदस्य व ग्रामीणो ने मुख्य अतिथियों को माला पहनाकर व शाॅल औढाकर स्वागत किया। इस सत्र के टाॅप विद्यार्थियो को मुख्य अतिथियो ने बालाजी महाराज का दुपट्टा औढाकर व माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सुनिल कुमार, सावंरमल, सुरेन्द्र ढाका, चन्द्रकला, गीता सारण, अंजू, बंशीलाल, पूजा झुरिया, जितेंद्र सिंह, ओमप्रकाश टांडी शुगनाराम मेघवाल, लादूसिंह, शोभाराम ऐचरा सहित विद्यालय स्टाफ, ग्रामीणजन व विद्यार्थी उपस्थित रहे। मनोज पुजारी ने विद्यालय को 10 पंखे भेंट करने की घोषणा की।
.jpg)