सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) – सिद्धपीठ सालासर में शुक्रवार को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान सपरिवार सालासर पहुंचे। मंत्री के सालासर पहुंचने पर पुजारी परिवार ने माला पहना कर स्वागत किया। मंत्री ने बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। और देश प्रदेश में खुशहाली की मनोकामना की। हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी, पूर्व अध्यक्ष यशोदानंदन पुजारी, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज पुजारी, सुरेश पुजारी, अजय पुजारी सहित पुजारी परिवार ने मंत्री को बालाजी महाराज का दुपट्टा ओढ़कर और बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।
मंत्री ने पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए कहा कि जितनी बार सालासर धाम आया हु तब तब मनोकामना की ओर उस मनोकामना को बालाजी महाराज पूर्ण करते है।
बंगाल के चुनावों के बारे में कहा कि ममता बनर्जी के कार्यकाल से जनता त्रस्त थी। अबकी बार जनता के मतों से लग रहा की बहुमत प्रतिशत में वृद्धि हुई है। और बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनेगी।
.jpg)