सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - सुजानगढ़ रोड पर स्थित श्री बालाजी गोशाला संस्थान में शुक्रवार को गोशाला के सीए के निधन पर शोक सभा ओर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। गोशाला अध्यक्ष रविशंकर पुजारी ने बताया कि कुछ दिन पहले गोशाला के सीए प्रहलाद झुरिया का निधन हो गया। बेगाराम ढाका, गजानंद शर्मा, शिशु कुमार, भागीरथ, हनुमान प्रसाद, कुलवंत डूडी, दीनदयाल गुलेरिया सहित गौ सेवकों ने सीए की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
