Search
Add Listing

बामणिया मे शहीद के शहादत दिवस पर हुआ रक्तदान शिविर।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - ग्राम बामणियां मे शहीद मदनलाल नेहरा के शहादत दिवस पर रक्तदान व श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। लालाराम नेहरा ने बताया कि राजकीय होमयौपैथिक चिकित्सालय बामणियां मे मगंलवार को शहीद मदनलाल नेहरा के 8र्वी शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।रक्तदान रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से 2 बजे तक हुआ। शिविर में शेखावाटी ब्लड सेंटर जयपुर की टीम ने 95 यूनिट संग्रहित किया। शिविर में युवाओं और महिलाओं ने भी रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। भानाराम नेहरा, वीरांगना सुमन देवी, रिटायर्ड कैप्टन रतन सिंह, जीवनराम नेहरा, कल्याण सिंह, कुंनाराम खिलेरी, दिनेश, ओमप्रकाश, जालूराम, नोपाराम ने शहीद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

Top News :