सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) – ग्रामीण विकाश राज्यमंत्री केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने शनिवार को सालासर पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन किए। मंत्री ने पूजा अर्चना के फल और लड्डू का प्रसाद चढ़ा कर मनोकामना की। मंत्री ने मोहनदास जी महाराज के धुनें पर नारियल बांधकर मनोकामना की। हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी, यशोदानंदन पुजारी, मनोज पुजारी, सम्पत पुजारी, महेंद्र ढूकिया, विजयपाल चाहर, प्रथम पुजारी, बबलू पुजारी सहित पुजारी परिवार ने मंत्री को बालाजी महाराज का दुपट्टा ओढ़कर और बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।