Search
Add Listing

भाजपा के राजस्थान प्रभारी एवं यूपी से राज्यसभा सांसद राधा मोहनदास अग्रवाल ने किए सालासर बालाजी के दर्शन।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - सिद्धपीठ सालासर धाम मे सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रभारी एवं उत्तरप्रदेश से राज्यसभा सांसद राधा मोहनदास अग्रवाल ने सालासर पंहुचे। अग्रवाल के सालासर पंहुचने पर पुजारी परिवार व भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। अग्रवाल ने बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। और देश मे खुशहाली की मनोकामना की। बालाजी मंदिर के पुजारी मांगीलाल पुजारी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर पुजारी, सुरेश पुजारी, बबलू पुजारी, पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, फतेहपुर भाजपा प्रत्याशी श्रवण चैधरी, चूरू विधायक हरलाल साहरण, सीकर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, मनोज शर्मा  ढिढारिया, महेन्द्र सोनी, कुम्भाराम ढुकिया, सहित पुजारी परिवार व भाजपा कार्यकर्ताओ ने अग्रवाल को बालाजी महाराज का दुपट्टा औढाकर व तस्वीर भेंटकर स्वागत किया। 

Top News :