Search
Add Listing

श्री आर एन शिक्षण संस्थान के होनहार विद्यार्थियो का सम्मान, बालाजी मंदिर मे विद्यार्थियो ने किया सुन्दर काण्ड पाठ।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - कस्बे में स्थित श्री आर एन शिक्षण संस्थान में बोर्ड परीक्षा में प्रतिभा शाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को विद्यालय परिसर में किया गया। संस्था निदेशक डॉक्टर लादूसिंह राव ने बताया कि कक्षा 12वीं के विज्ञान में छात्रा नव्या नेहरा ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करके सालासर क्षेत्र साथ-साथ राजस्थान स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया है इसके अलावा दिव्या कविता दीपिका प्रतिभा कनिषा महिमा मनोज इत्यादि ने भी 95 प्रतिशत से अधिकतम प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसके अलावा 16 विद्यार्थियों ने विज्ञान संकाय और 13 विद्यार्थियों ने कला संकाय में 90 प्रतिशत से अधिकतम अंक प्राप्त करके कीर्तिमान स्थापित किया है इसके लिए विज्ञान और कला संकाय के सभी होनहार विद्यार्थियों का माला पहनाकर, दुप्पटा ओढ़कर और डॉक्यूमेंट्री फाइल भेंट कर सम्मानित किया गया। इनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

इसके पश्चात सभी विद्यार्थियों ने डीजे के साथ विद्यालय से लेकर कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए बालाजी मंदिर तक खुशी की जीत का जश्न मनाया और बालाजी महाराज के दर्शन किए। बालाजी मंदिर मे सभी विद्यार्थियो का पुजारी परिवार ने बालाजी महाराज का दुपट्टा औढाकर व माला पहनाकर स्वागत किया। मंदिर परिसर मे विद्यार्थियो ने सुन्दर काण्ड का पाठ किया। कस्बे मे ग्रामीणो ने जश्न के जूलूस के साथ पुष्प वर्षा कर विद्यार्थियो का स्वागत किया। इस दौरान रामनारायण सिंह राव, सिंगारी देवी, डॉक्टर मनीषा राव, डॉक्टर चित्रा, हरिप्रसाद, शिवप्रसाद, मुकेश बेनीवाल, दिव्यांशु राव, प्रिया, मूलचंद, चतुर्भुज नेहरा, दिनेश, कमलेश शर्मा, रफीक खान, शिवशंकर, मनोज, भगवती जांगिड़, विकास सहित विद्यालय स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे। 

Top News :