सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) – अत्यधिक गर्मी को देखते हुए शोभासर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को परिंडा अभियान की शुरुआत की गई। संस्था प्रधान इमरान खान ने बताया कि सालासर तहसीलदार सुरेंद्र कुमार मीणा और पीईईओ रोशन अली ने विद्यालय परिसर में परिंडे लगाकर अभियान की शुरुआत की है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर जहां पक्षियों की आवाक ज्यादा रहती है ऐसे स्थानों पर परिंदे लगाए। इमरान खान ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से लगातार इस अभियान से बहुत से स्थान पर परिंडे लगाए गए हैं परिंडा अभियान चलाया जा रहा है इस अवसर पर कनिष्ठ सहायक आकाश स्वामी और अध्यापक सीताराम उपस्थित रहे।
.jpg)