Search
Add Listing

शोभासर के राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियो को किया सम्मानित

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - ग्राम शोभासर के श्रीतुलसीराम नारायण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रोशन खान ने बताया कि कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। इस वर्ष विद्यालय में दसवीं का परीक्षा परिणाम 98.73 प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा प्रियंका नायक 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही। छात्र राहुल 93.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर तथा छात्रा हर्षिता कंवर 90.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ सदस्यो ने विद्यार्थियों को माला एवं साफा पाहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर अभिभावकगण, विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इसके साथ ही कक्षा 8 एवं कक्षा 5 में ए ग्रेड प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की। इसके साथ ही आज स्थानीय परीक्षा परिणाम भी जारी किया गया। सभी उतीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी एवं भविष्य के कामना की। 

Top News :