सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) – सिद्धपीठ सालासर धाम में शनिवार को महिला एवं बाल विकास एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग राज्य मंत्री डॉक्टर मंजू बाघमार सालासर पहुंची। बाघमार ने बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की और प्रदेश में खुशहाली की मनोकामना की। हनुमान सेवा समिति पूर्व अध्यक्ष यशोदानंदन पुजारी, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज पुजारी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर पुजारी, मनीष पुजारी सहित पुजारी परिवार ने बाघमार को बालाजी महाराज दुप्पटा ओढ़कर और तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।
.jpg)