Search
Add Listing

अन्नपूर्णा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट के पोस्टर का किया विमोचन

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - कस्बे मे गुरूवार को बालाजी मंदिर परिसर मे श्रीमती अन्नपूर्णा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट के पोस्टर का विमोचन किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष गोल्ड मेडलिस्ट सुनिता स्वामी ने बताया कि इस ट्रस्ट के द्वारा महिला सशक्तिकरण, विकंलाग, अन्धापन बच्चो का सहयोग, पशु पक्षी संरक्षण सहित अनेक विभिन्न प्रकार कार्यो के लिए ट्रस्ट बनाया गया है। हनुमान सेवा समिति पूर्व अध्यक्ष यशोदानन्दन पुजारी, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज पुजारी, भंवरलाल प्रजापत, कमल पुजारी, राजाराम पुजारी, भावना देवी, राजकुमार शर्मा सहित अनेक लोगो ने पोस्टर का विमोचन किया।  

Top News :