Search
Add Listing

पति - पत्नी का 2 गोल्ड व 2 सिल्वर मेडल के साथ अंतराष्ट्रीय में चयन के बाद किये सालासर बालाजी के दर्शन

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - चूरू जिले के राजगढ़ तहसील के खबरपुरा निवासी पति - पत्नी ने अप्रैल माह में हुई नेशनल संबो प्रतियोगिता शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रियंका ने दो स्वर्ण पदक व मनवीर सिंह ने दो रजत पदक हासिल किए। शुक्रवार को उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन किये। उन्होने बताया अब जून माह में होने वाली संबो प्रतियोगिता में वे फिलिपींस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मनवीर सिंह और प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, कोच और सहयोगियों को देते हुए कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश के लिए पदक जीतने का पूरा प्रयास करेंगे। सालासर पहुंचने पर प्रीतम पुजारी व हनु पारीक ने बालाजी महाराज का दुप्टा पहनाकर स्वागत किया। 

Top News :