सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - कस्बे के दामोदरलाल सरावगी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मे मंगलवार को मुख्यमंत्री विकसित राजस्थान रथ यात्रा के माध्यम से अधिकारियो एवं जनप्रतिनिधियों ने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, राजस्थान अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार नायक, एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, तलसीलदार सुरेन्द्र कुमार मीणा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, प्रशासक गीता देवी ढाका, महावीर सिंह पार्वतीसर, विकास अधिकारी पंचायत समिति सुजानगढ मुकेश यादव, सहायक विकास अधिकारी रामानन्द फलवाड़ीया, ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार बेरवाल, कनिष्ठ सहायक मोहम्मद निजाम खान सहित कृषि, पशुपालन, चिकित्सा, विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारियो ने रथ के माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा आमजन को इन योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान बेगाराम ढाका, मनोज पुजारी, नवरत्न ढाका सहित अनेक ग्रामीणजन मौजूद रहे।
.jpg)