Search
Add Listing

जिला प्रभारी मंत्री गहलोत ने किए सालासर बालाजी के दर्शन।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - सिद्धपीठ सालासर धाम मे मंगलवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत पंहुचे। गहलोत के सालास पंहुचने पर पुजारी परिवार व भाजपा कार्यकर्ताओ ने माला पहनाकर स्वागत किया। गहलोत ने बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। और प्रदेश मे खुशहाली की मनोकामना की। हनुमान सेवा समिति पूर्व अध्यक्ष यशोदानन्दन पुजारी, भाजपा चूरू पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, मनोज शर्मा, कमल किशोर पुजारी, बबलू पुजारी सहित पुजारी परिवार ने मंत्री को बालाजी महाराज का दुपट्टा औढाकर व तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।  

Top News :