Search
Add Listing

तोलियासर के राजकीय विद्यालय मे भामाशाह व प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - ग्राम तोलियासर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को वार्षिक उत्सव, प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया प्रधानाचार्य लक्ष्मण नारायण पूनिया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपनिदेशक शिक्षा विभाग चूरू गोविंद सिंह जी राठौड़ख् रामकुमार दईया मालासी, जवहरा राम बिजारणिया, सुरेंद्र कुल्हारी, रणजीत सिंह सारण और अन्य गणमाननीय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भामाशाह सम्मान में नेमीचंद, समुद्र आसाराम, गणेश, बलवंत सिंह, सुगनाराम चैथ राम को शाॅल औढाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। बोर्ड कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पारितोषिक वितरण किया गया कार्यक्रम का संचालन बुद्ध मल व्याख्याता ने किया। इस दौरान रिछपाल सिंह सारण, बाबूलाल सुमन माली, बबीता निरूपा चैधरी, भंवरलाल कृष्णा, सुभाष चंद्र संपत राम , मूलचंद ,राम अवतार, ओमप्रकाश, शर्मिला, गोविंद राम ,भंवरलाल आदि उपस्थित रहे ।छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई। 

Top News :