Search
Add Listing

16 फरवरी को शहीद परिवार सम्मान समारोह का किया पोस्टर विमोचन।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - चूरू जिला कलेक्टर कार्यालय मे गुरूवार को राजस्थानलिंक.काॅम के तत्वाधान मे श्री आर.एन. एजुकेशन हब सालासर मे 16 फरवरी को होने वाले शहीद परिवार सम्मान समारोह का पोस्टर विमोचन किया गया। द्धितीय विश्व युद्ध से लेकर अब तक के शहीद हुए सैनिक परिवार के सदस्यो का सम्मान के कार्यक्रम का जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने पोस्टर विमोचन किया। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम मे डाॅ. लादूसिंह राव, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, भंवरलाल प्रजापत, भरत सैन, मनोज शर्मा, श्रवण कुमार ढ़िढारिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।  

Top News :