Search
Add Listing

गुडावड़ी मे नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारम्भ, कलश यात्रा निकाली।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - ग्राम गुडावड़ी के श्री श्याम बाबा मंदिर मे नौ दिवसीय श्री राम कथा का शुभारम्भ किया गया। कथावाचक मंहत दिनेशगिरि महाराज ने कथा का वाचन किया। आयोजन कमेटी के सियाराम स्वामी ने बताया कि कथा के पहले दिन विभिन्न प्रकार की झांकिया सजाकर कलश यात्रा निकाली गई। सालासर के बालाजी मंदिर से लेकर कथा स्थल तक सैकड़ो महिलाओ ने कलश यात्रा निकाली। शनिवार को कथा के प्रथम दिन कथावाचक ने राम प्राप्ति व सदगुरू प्राप्ति का वर्णन सुनाया। कथावाचक ने कहा कि इस कलयुग मे संसार मे सभी समस्याओ का समाधान श्री राम कथा ही है। इस कलयुग मे श्रीराम कथा सुनने से ही मुक्ति प्राप्त होती है।

इस दौरान सुनीता पुजारी, रमेश शर्मा, कमल अग्रवाल, धमेन्द्र प्रजापत, शिवपाल जांगिड़, बुलेश, मनोज शर्मा, सुभाष ढुकिया, कुम्भाराम ढुकिया, राधेश्याम शर्मा, रमेश तोदी, विकास ढाका, सदीप सहित सैकड़ो श्रोता उपस्थित रहे। 

Top News :