Search
Add Listing

रविशंकर पुजारी को बनाया सर्व ब्राह्मण महासभा में प्रदेश महामंत्री

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें सालासर धाम के रविशंकर पुजारी को संगठन का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने रविशंकर पुजारी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि रविशंकर पुजारी धार्मिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं और समाज के बीच उनकी सशक्त पहचान है। नियुक्ति पर समाज के गणमान्य नागरिकों, धर्मप्रेमियों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविशंकर पुजारी को शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। रविशंकर पुजारी ने इस अवसर पर संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे महासभा के उद्देश्यों के अनुरूप समाज सेवा, संगठन विस्तार एवं सामाजिक समरसता के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। 

Top News :