Search
Add Listing

सालासर में राजस्थानलिंक डाॅट काॅम द्वारा चूरू जिले के बलिदानी योद्वाओं के परिवारों किया गया सम्मान

सालासर (राजस्थानलिंका.काॅम) - चूरू जिले के बलिदानी योद्धा के परिवार सम्मान समारोह का आयोजन राजस्थानलिंक डाॅट कॉम द्वारा सालासर श्री आर एन शिक्षण संस्थान में सोमवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल कुमार पूनिया, मान्डेता धाम सुजानगढ के महंत कानपुरी महाराज ने शहीद परिवारों को शोल, सम्मान पत्र व चैक प्रदान कर सम्मान किया। समारोह में राजस्थानलिंक डाॅट काॅम के साथ में सन् क्रिप्टो जयपुर, श्री हनुमान सेवा समिति सालासर, श्री आर एन एज्युकेशनल इंस्टीट्यूट सालासर, सालासर परिक्षेत्र अग्रवाल समाज संस्थान सालासर, बीएम हाॅटल एण्ड चैधरी पार्किग सालासर, न्यू भारत आॅटोमोबाईल एण्ड सर्विस सेन्टर सालासर, श्री अंजना ग्रुप सालासर, श्री बालाजी मोती सीमेन्ट एजेंसी एण्ड स्टोन सालासर, विप्र सेवा समिति सालासर आदि सहयोगी संस्थाओं का विशेष सहयोग रहा।

इस दौरान सन् क्रियप्टो जयपुर के डायरेक्टर दिलखुश गुर्जर, राजस्थानलिंक डाॅट काॅम के सीईओ भरत सैन, मनोज पुजारी, बेगाराम ढाका, डाॅ. लादूसिंह राव, भंवरलाल प्रजापत, रणजीत गोदारा, धन्नाराम सेन, मुरली प्रजापत, नरेश अग्रवाल, योगेश प्रजापत, पूजा प्रजापत आदि मौजूद रहे। 

Top News :