Search
Add Listing

3100 किलोमीटर की धार्मिक यात्रा कर सालासर धाम पंहुचा विकास जांगिड़

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) – सिद्धपीठ सालासर में मंगलवार को भारत के धार्मिक स्थलों की यात्रा को लेकर साइकिल सवार युवक पहुंचा। जानकारी के अनुसार विकास जांगिड़ पुत्र कुरड़ाराम जांगिड़ निवासी हापास सीकर का है। विकास जांगिड़ ने बताया कि 04 जनवरी 2026 को महाभक्ति भारत साधना साइकिल यात्रा शुरू की। जिसका समापन 38 दिनों के बाद सालासर धाम में बालाजी महाराज के दर्शन कर समापन किया। इस यात्रा के दौरान देवीपुरा बालाजी सीकर, खाटूश्याम सीकर, त्रिवेणी धाम शाहपुरा जयपुर, शक्तिपीठ देवी तालाब मंदिर जालंधर, माता वैष्णो देवी कटरा, अमृतसर, पंच मुखी हनुमान धाम चौधरीवास हिसार, बालाजी मंदिर सालासर की करीब 3100 किलोमीटर की यात्रा की है। यह यात्रा शेखावाटी शूटिंग एंड स्पोर्ट्स एकेडमी, विश्वाश करियर इंस्टीट्यूट सीकर, स्नाइपर शूटिंग एकेडमी सीकर और सीकर ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुभाष रहाड़ की प्रेरणा से यह यात्रा शुरू की। विकास ने बताया कि अप्रैल 2026 में माउंट एवरेस्ट के विश्व की तीसरी ऊंची चोटी कंचनजंगा पर फतेह करने की कोशिश है। बालाजी मंदिर के पुजारी प्रीतम पुजारी ने विकास जांगिड़ को बालाजी महाराज का दुपट्टा ओढ़कर स्वागत किया 

Top News :