Search
Add Listing

कथा मे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - ग्राम गुडावड़ी के श्याम बाबा मंदिर मे चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन कथावाचक महंत दिनेशगिरि महाराज ने भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के प्रंसंग सुनाए। गुरु वशिष्ठ जी द्वारा यज्ञ की महिमा का वर्णन किया गया। आयोजन कमेटी के सियाराम स्वामी ने बताया कि कथा के दौरान चंद्रमा दास महाराज पालवास , सूर्यनाथ महाराज सहित अनेक संत पंहुचें।
कथावाचक ने कहा कि हिन्दु धर्म शास्त्रों के अनुसार त्रेतायुग में रावण के अत्याचारों को समाप्त करने तथा धर्म की पुनः स्थापना के लिये भगवान विष्णु ने मृत्यु लोक में श्री राम के रूप में अवतार लिया था। श्रीराम चन्द्र जी का जन्म चैत्र शुक्ल की नवमी के दिन पुनर्वसु नक्षत्र तथा कर्क लग्न में रानी कौशल्या की कोख से, राजा दशरथ के घर में हुआ था।
श्री राम का बाल रूप अत्यंत आकर्षक था, जिसे देखकर हर कोई मोहित हो जाता था। महाराज ने खुशी में ब्राह्मणों और याचकों को धन-धान्य दान किया।
कथावाचक ने कहा कि भगवान श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम थे। श्री राम के जन्मोत्सव में आये हुए श्रोताओं ने नाचते गाते हुए भगवान का जन्मोत्सव मनाया।इस अवसर पर कमल अग्रवाल,राधेश्याम शर्मा,रमेश तोदी,गौमाराम स्वामी,गोकुल शर्मा,सत्यनारायण शर्मा सहीत सैंकड़ो ग्रामीण जन उपस्थित रहे। 

Top News :