सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - ग्राम शोभासर में शनिवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया । सम्मेलन को संबोधित करते हुए संघ के प्रचारक गिरेंद्र ने पंच परिवर्तन के अंतर्गत कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता ,नागरिक कर्तव्य, एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रांत बौद्धिका प्रमुख वीणा भोजक ने नारी शक्ति के सशक्तिकरण एवं हिंदू धर्म में मातृशक्ति के उत्तरदायित्वों का बोध कराया । सम्मेलन में शिवधाम गाड़ोदा के संत महावीरजति महाराज एवं दादू दयाल आश्रम सालासर संत रमानंददास महाराज ने हिंदू समाज की सामाजिक कुरीतियों को त्यागने का आह्वान किया। सम्मेलन से पहले महिलाओं ने गोपाल कृष्ण गौशाला से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में राम दरबार व भारत माता की झांकी सजाई गई। इस अवसर पर सर्व हिंदू समाज शोभासर के सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।