Search
Add Listing

न्यामा में ग्राम पंचायत के लिए नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) –  गाँव न्यामा में ग्राम पंचायत के लिए नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया गया।  प्रशासकधनेश कुमार नायक ने बताया कि पंचायत के लिए नये भवन का निर्माण करवाया 43 लाख रूपये से अधिक लागत से बनवाया गया। जिसका शुभारम्भ पूर्व विधायक अभिनेस महर्षि, पूर्व जिला प्रमुख वंदना आर्य, पूर्व प्रधान मनभरी देवी एवं राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में महर्षि ने सरकार कि योजनाओं को बताते हुये कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नेतृत्व में प्रदेश लगातार नई ऊंचाइयों की और अग्रसर हुआ है। इस दौरान प्रहलाद जाखड़, राजेश कँवर, रणवीर सिंह, जगदीश प्रसाद,देवकीनंदन शर्मा व अर्जुन राव, हिमतसिंह मालासी, पंच सुमित्रा देवी, ग्राम विकास अधिकारी ज्योति मीणा, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। 

Top News :