सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) – प्रदेश के शिक्षा सचिव एवं प्रभारी कृष्ण कुणाल सालासर धाम पहुंचे। सचिव के सालासर पहुंचने पर पुजारी ने माला पहनाकर स्वागत किया। सचिव ने बालाजी महाराज की पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की मनोकामना की। हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी, पूर्व अध्यक्ष यशोदानंदन पुजारी, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज पुजारी, कमल किशोर पुजारी सहित पुजारी परिवार ने कृष्ण कुणाल को बालाजी महाराज का दुपट्टा ओढ़कर और बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया ।