Search
Add Listing

श्रीराम कथा मे भगवान शिव व पार्वती के विवाह का प्रंसंग सुनाया।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - ग्राम गुडावड़ी के श्याम बाबा मंदिर मे चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथावाचक ने विभिन्न प्रंसंग सुनाए। कथावाचक मंहत दिनेशगिरि महाराज ने शिव पार्वती के विवाह का मार्मिक प्रंसंग सुनाया। आयोजन कमेटी के सियाराम स्वामी ने बताया कि कथा के दौरान परमेश्वर गिरि महाराज रतनगढ, लडूगोपाल महाराज शाकम्बरी, हनुमान नन्दगिरि महाराज नागौर, शिराज जति महाराज सहित अनेक संत पंहुचें।
कथावाचक ने कहा कि भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की कथा अत्यंत दिव्य है। सती के देह त्याग के बाद शिवजी तपस्या में लीन थे, पार्वती ने कठोर तप से उन्हें प्रसन्न किया। शिवजी ने परीक्षा लेने के बाद, पार्वतीजी को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह भक्त और भगवान, शक्ति और शिव, प्रकृति और पुरुष के मिलन का प्रतीक है। इस दौरान कमल अग्रवाल, बीदासर प्रधान संतोष मेघवाल, महावीर सिंह पार्वतीसर, मनोज सहित सैकड़ो श्रोता उपस्थित रहे। 

Top News :