Search
Add Listing

सालासर मे छः दिवसीय संस्कृत संभाषण कौशल प्रशिक्षण शिविर

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - कस्बे के राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय मे एसएसआईईआरटी महापुरा द्वारा संचालित छः दिवसीय संस्कृत संभाषण कौशल प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ सोमवार को किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि मनोज कुमार शर्मा रहे। विद्यालय स्टाफ ने मुख्य अतिथि को माला पहनाकर व शाॅल औढाकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य रामनिरंजन शर्मा ने बताया कि शिविर मे चूरू जिले से 43 सदस्यो ने भाग लिया। शिविर में दक्ष शिक्षकों के द्वारा प्रतिभागी शिक्षकों को संस्कृत माध्यम में पढ़ाने हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु नवाचारों का संधारण किया जाएगा तथा नई शिक्षा नीति द्वारा किस प्रकार से अध्ययन को सुव्यवस्थित और सरल बनाया जा सके इस पर भी प्रकाश डाला जाएगा विशेष रूप से छोटे-छोटे संस्कृत के वाक्यों द्वारा प्रत्येक विषयाध्यापक संस्कृत बोलने में पारंगत हो जाए ऐसा शिक्षण इस शिविर के माध्यम से किया जाएगा।  

Top News :