सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - कस्बे के मानसिंका धर्मशाला मे सोमवार को खाद्य लाइसेंस रजिस्ट्रेशन कैम्प का आयोजन किया जायेगा। आयुक्त खाद्य सुरक्षा जयपुर के आदेशानुसार डाॅ. मनोज शर्मा के निदेशानुसार 19 जनवरी सोमवार को सालासर मे खाद्य लाइसेंस रजिस्ट्रेशन कैम्प का आयोजन किया जायेगा। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण 2006 के अन्तर्गत बिना लाइसेंस रजिस्ट्रेशन का कारोबार कानूनी अपराध है। 12 लाख रूपये से कम टर्न ओवर पर रजिस्ट्रेशन और 12 लाख रूपये से अधिक टर्न वाले को लाइसेंस बनवाना आवश्यक होता है। अतः सभी व्यापारियों से निवेदन है कि कैम्प मे अपने लाइसेंस बनवाने के लिए निम्न दस्तावेज लेकर आना अनिवार्य है। दुकान मालिक का आधार कार्ड, दुकान मालिक की फोटो, दुकान का बिजली बिल, दुकान का प्रूफ, मोबाईल नम्बर आवश्यक लेकर आना होगा।