Search
Add Listing

संत परमानंद दास दादू पंथी को दादू द्वारा संत आश्रम सालासर का संचालक व मंडल का महंत बनाया।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - कस्बे मे स्थित दादू द्वारा संत आश्रम में स्वर्गीय ईश्वर दास महाराज की 17वीं मेला महोत्सव में समस्त षठ दर्शन के दादू समाज के संत, महंत, तपस्वी, नागा, विरक्त, मंडलेश्वर व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अखिल भारतीय दादू प्रधान पीठ नरेनाधाम दादू पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी ओमप्रकाश दास महाराज की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम मे भेख भगवान की साक्षी में दादूपंथ की प्रचलित रीति रिवाज से रस्म पूजा पाठ करते हुए हैं षट् दर्शन के सभी संतो व सर्व समाज सालासर के समस्त प्रबुद्ध जनों की सर्वसम्मति से संत परमानंद दास दादू पंथी को चद्दर ओढाकर दादू द्वारा संत आश्रम सालासर बालाजी धाम का संचालक व मंडल का महंत नियुक्त किया। इस दौरान महंत कैलाश दास (सीसर), महंत नरोत्तम दास (सिहा), महंत रूप दास (जिंजर), महामंडलेश्वर भागीरथ दास( सिंगरावट), महंत हरिकिशन दास (समलेटी),महंत राम भजन दास (कपूरी), महंत राम लखन दास (फौजी बाबा), महंत सुदर्शन दास (कुचामन), महंत महेशानन्द बिश्नोई (सालासर),महंत राजेश्वरानंद विश्नोई (जोधपुर), महंत शांति नाथ (सनवाली), महंत सूर्यनाथ (फतेहपुर),महंत देवदास (रतनगढ़), महंत भगवान दास (बिदासर), संत दीप दास (हरियाणा) सहित अनेका अनेक संत व महंत सहित यशोदा नंदन पुजारी, सूरजाराम ढाका, बेगाराम ढाका, रवि शंकर पुजारी, बालचंद प्रजापत, नेमीचंद प्रजापत, पीथाराम प्रजापत, ईश्वर प्रजापत, हरिराम प्रजापत, पूनम गुलेरिया, मुरली प्रजापत, सुभाष दर्जी, प्रहलाद सिंह शेखावत उपस्थित रहे। 

Top News :