Search
Add Listing

पुजारी ने विद्यालय मे अध्ययनरत विद्यार्थियो को स्कूल बैग बांटे

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - ग्राम पार्वतीसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे सोमवार को सालासर के पुजारी ने विद्यार्थियो को स्कूल बैग बांटे। प्रधानाचार्य प्यारेलाल ने बताया कि नन्दकिशोर पुजारी व मनोज पुजारी ने अपनी माता पुष्पा देवी की पुण्य स्मृति मे विद्यालय मे अध्ययनरत सभी विद्यार्थियो को स्कूल बैग वितरण किए। इस मौके हनुमान सेवा समिति पूर्व अध्यक्ष यशोदानन्दन पुजारी, मांगीलाल पुजारी, महावीरसिंह पार्वतीसर, हिमांशु पुजारी, सम्पत प्रजापत, श्यामसुन्दर दाधीच, जगदीश प्रसाद, रामनिवास शर्मा, प्रेम कुमारी, सुमन, भवानी शंकर चायल सहित समस्त विद्यालय स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे।  

Top News :