तोलियासर के राजकीय विद्यालय मे पूर्व छात्र ने दिया आर्थिक सहयोग
सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - ग्राम तोलियासर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे गुरूवार को विद्यालय विकास के लिए पूर्व छात्र ने आर्थिक सहयोग दिया। प्रधानाचार्य लक्ष्मी नारायण पूनियां ने बताया कि तोलियासर निवासी डाॅ. अनिल बिजारणियां पुत्र जवाहरराम ने अपनी शादी के तुरन्त बाद विद्यालय मे नव दम्पति व परिजनो के विद्यालय विकास के लिए अक्षय पेटिका मे 5100 रूपये का आर्थिक सहयोग किया। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक रिछपाल सिंह सारण ने अपनी सेवानिवृति से पहले विद्यालय के सभी विद्यार्थियो को सामूहिक भोजन करवाया।