Search
Add Listing

प्रसिद्ध कथावाचिका जया किशोरी ने की गौ माता की पूजा

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - सिद्धपीठ सालासर धाम मे मंगलवार को प्रसिद्ध कथावाचिका जया किशोरी पंहुची। जया किशोरी ने बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश मे खुशहाली की मनोकामना की। पुजारी परिवार ने कथावाचिका को बालाजी महाराज का दुपट्टा औढाकर व बालाजी महाराज की तस्वरी भेंट कर स्वागत किया। इसके पश्चात सुजानगढ रोड़ पर स्थित श्री बालाजी गौशाला संस्थान मे जया किशोरी पंहुची। जया किशोरी ने गौमाता का विधिवत पूजन कर आरती की। और गायो को छप्पन का भोग प्रसाद खिलाया। जया किशोरी ने बताया कि गौ सेवा का यह अनुभव अत्यन्त सकारात्मक, भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी रहा। गौशाला अध्यक्ष रविशंकर पुजारी व गौ सेवको ने जया किशोरी व अन्यो को गौ माता का प्रतीक चिन्ह भेंट कर व दुपट्टा औढाकर स्वागत किया।  

Top News :