सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - बालाजी मंदिर के पास स्थित मानसिंका धर्मशाला मे सोमवार को खाद्य लाइसेंस रजिस्ट्रेशन कैम्प का आयोजन किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन गोदारा ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा जयपुर के आदेशानुसार डाॅ. मनोज शर्मा के निर्देशानुसार सालासर मे खाद्य लाइसेंस रजिस्ट्रेशन कैम्प का आयोजन किया गया। दुकान व कारोबार को लेकर व्यापारियो ने कैम्प मे 57 लाइसेंस रजिस्ट्रेशन करवाया। कैम्प मे सोहन सिंह व चुन्नीलाल सहित टीम के सदस्यो ने सहयोग किया।