Search
Add Listing

सालासर में 16 फरवरी को होगा शहीद परिवार सम्मान समारोह

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - सालासर में 16 फरवरी को होने वाले शहीद परिवार सम्मान समारोह को लेकर रविवार को भारत निर्माण राजीव केन्द्र में बैठक का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में द्वितीय विश्व युद्ध से लेकर अब तक के शहीद हुए सैनिकों के परिवार के सदस्यों का सम्मान किया जायेगा। बैठक में समारोह को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इस दौरान बेगाराम ढ़ाका, मनोज पुजारी, डॉ. लादूसिंह राव, दीनदयाल गौड़, कैलाश पौदार, प्रकाश ढ़ाका, ललित कौशिक, विजयपाल ढ़ाका, भंवरलाल प्रजापत, एडवोकेट राजेन्द्र नेहरा, मोहनलाल जांगिड़, ग्राम विकास अधिकारी राजेश बेरवाल, निजाम खान, हनुमान प्रजापत, मुरली प्रजापत, भरत सैन, बाबूलाल राव, विद्याधर शर्मा व प्रेमचन्द ढ़ाका आदि मौजूद रहे। 

Top News :