सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) – ग्राम बामणिया के एक लड़की का आईएएस में चयन हुआ। हाल ही में यूपीएससी के परीक्षा के परिणाम में ग्राम बामणिया की सुनीता डूडी पुत्री रणजीत डूडी ने आईएएस के पद पर 364 वीं रैंक प्राप्त की है। सुनीता की इस सफलता के अवसर पर ग्राम में सभी लोगों ने मिठाई बांट कर खुशियां मनाई। सुनीता ने कड़ी मेहनत, लगन और माता पिता व गुरुओं के आशीवार्द से इस मुकाम का हासिल किया है। इस मौके खुड़ी प्रशासक नवीन शीलू, विनोद महारियां , जीवनराम नेहरा, उदाराम मेघवाल, नेमीचंद ढाका, भंवरलाल, सांवरमल, तेजाराम सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने सुनीता को माला पहना स्वागत कर मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।