सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - सालासर धाम मे शुक्रवार को सर्व समाज की विराट हिन्दू सम्मेलन की भव्य रैली निकाली गई। फतेहुपर के बुद्धगिरि मंण्डी के मंहत दिनेश गिरी महाराज, गाड़ोदा के शिवमठ धाम के मंहत महावीरजति महाराज, बालयोगी सूर्यनाथ सहित अनेक संतो के सानिन्धय मे डीजे, रथ, ऊंटो के साथ महिलाओ ने कैलश यात्रा, विभिन्न स्कूल के बच्चो ने भगवा झण्डा लेकर रैली निकाली। रैली शिव मंदिर से लेकर मुख्य बाजार होते हुए बालाजी मंदिर के आगे से होते हुए बालाजी बगीचे मे पंहुची। बालाजी बगीचे मे विराट हिन्दू सम्मलेन को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बालाजी मंदिर के आगे मंदिर कमेटी व पुजारी परिवार सहित मुख्य बाजार मे रैली पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। विराट हिन्दू सम्मेलन मे काफी संख्या मे लोग मौजूद रहे। सम्मेलन मे मंहत दिनेश गिरी महाराज, मंहत महावीरजति महाराज, आयोजन समिति के शिवभगवान प्रजापत, गुमान सिंह, जितेन्द्र भदौरिया, गोविन्द सिंह राठौड़ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक बाबूलाल ने कार्यक्रम मे सम्बोधित करते हुए कहा कि विराट हिन्दू सम्मेलन के माध्यम से भारत को विश्व गुरू बनाना है। सम्पूर्ण राष्ट्र को एक करने के लिए हिन्दू सम्मेलन बहुत जरूरी है।
दिनेश गिरि महाराज ने कहा कि भारत मे बुराई को मिटाने के लिए हिन्दूत्व होना बहुत जरूरी है। हिन्दूत्व के मुख मे राम बगल मे छूरी नही होनी चाहिए। कड़ी मेहनत और परिश्रम करने के लिए मनुष्य को पुरूषार्थ करना पड़ेगा। भगवान ने हमे बुद्धिशाली बनाया है। हिन्दूत्व को एकजूट होना चाहिए।
महावीरजति महाराज ने कहा कि शुष्क समाज को जाग कर एकजूट होना पड़ेगा।
सम्मेलन मे उपस्थित सभी लोगो को संतो ने एक संकल्प दिलाया। मै अपने हिन्दू धर्म, संस्कृति परम्पराओ का सम्मान करूंगा, समाज मे आपसी व एकता का भाईचारा बनाये ररूंगा। अपने परिवार को अच्छा आचरण दूंगा। मै राष्ट्र की एकता, अखण्डता व शांति के लिए सदैव कार्य करूंगा।
इस दौरान लक्ष्मीनारायण पुजारी, सुरेश पुजारी, कमल पौद्यार, रतनसिंह ढाका, मुकेश सामोता, मिथुन पारीक, विजय काकड़ा, मुरारी शर्मा, कैलाश पौद्यार, बुलेश प्रजापत सहित अनेक ग्रामीणजन मौजूद रहे।