Search
Add Listing

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी पंहुचे सालासर धाम।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी शनिवार रात्रि को सालासर धाम पहंुचे। महामंत्री का बालाजी मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर पुजारी परिवार ने माला पहनाकर स्वागत किया। उनके साथ धोध विधायक गावर्धन वर्मा भी रहे। महामंत्री ने बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। और देश व प्रदेश मे खुशहाली की मनोकामना की। हनुमान सेवा समिति के पदाधिकारी व पुजारी परिवार ने महामंत्री को बालाजी महाराज का दुपट्टा औढाकर व बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट की। इसके पश्चात भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवणसिंह बगड़ी का अंजनी धाम हवेली में जीवराज सिंह के नेतृत्व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 

मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होने कहा वर्तमान में सता व संगठन का अच्छा तालमेल है व 2026 का बजट मुख्यमंत्री महोदय आम जनता को ध्यान में रखते हुए पेश करेंगे। रविवार को महामंत्री ने सुजानगढ रोड़ पर स्थित श्रीबालाजी गौशाला संस्थान मे गायो को हरा चारा व छप्पन भोग खिलाया। और गौ माता की पूजा की। गौशाला अध्यक्ष रविशंकर पुजारी व गौ सेवको ने महामंत्री को गौ माता का प्रतीक चिन्ह्न भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, मांगीलाल पुजारी, परमेश्वर शर्मा, मनोज शर्मा, महावीरर सिंह पार्वतीसर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Top News :