Search
Add Listing

खारिया कनिराम के राजकीय विद्यालय मे भामाशाहो ने विभिन्न सामग्री प्रदान की

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - ग्राम खारिया कनिराम के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे सोमवार को भामाशाहो ने विद्यालय मे सुविधा के लिए विभिन्न सामग्री प्रदान की। प्रधानाचार्य मनोहर सिंह शेखावत ने बताया कि भामाशाह ममता महरिया ने एक प्रिंटर, रणवीर सिंह ने 10 वाटर कैंपर व बागाराम सामोता ने पोर्टेबल माइक व स्पीकर भेंट किए। इस दौरान मनोज कुमार, सुरेन्द्र कुमार, विकास कुमार, विजय लक्ष्मी, निशा मीणा, मदन लाल सहित विद्यालय स्टाफ ने भामाशाहो का आभार व्यक्त किया।  

Top News :