सुजानगढ (राजस्थानलिंक.काॅम) - कस्बे मे पीसीबी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुजानगढ़ व महावीर इंटरनेशनल क्लब सुजानगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में आदर्श वरिष्ठ शिक्षक स्व. हुकमाराम बरवड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को पीसीबी विद्यालय के परिसर में विशाल रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। स्व. श्यामसुंदर भेभराजका की स्मृति में उनके सुपुत्र गिरधारी लाल भेभराजका व नवरत्न भेभराजका के आर्थिक सौजन्य से शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनीता पुनिया, विशिष्ट अतिथि पवन तोदी, गिरधर भोजक, श्याम सुंदर स्वर्णकार, पूर्व उपप्राचार्य परमानन्द मिश्रा, कौशल्या गुलेरिया रहे। शिविर मे सैकड़ो पुरूषो व महिलाओ ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथियो ने रक्तदाताओ को माला पहनाकर व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया। इस आयोजन में लायंस चैरिटेबल ब्लड बैंक से हिम्मत सिंह, राकेश दर्जी, शंकरलाल, विशाल ने चिकित्सकीय सेवाएं दी। शिविर मे उपस्थित रक्तदाता व मुख्यअतिथियो ने स्व. हुकमाराम बरबड़ की प्रतीमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य रणवीर महरिया, सुरेश अरोड़ा, ईश्वर सिंह, दिनेश कुमार बरवड, विद्या देवी, सुनीता, संगीता सुमन, पुसाराम जूलोया, ईश्वर सर्वा, लादुराम मेघवाल, महमूद हसन, पदमवीर, जगदीश सैन ने सहयोग किया इस मौके पर दिनेश बरवड ने पीसीबी विद्यालय केा एक कंप्युटर सेट भेंट किया।