सुजानगढ के पीसीबी विद्यालय मे मनाया रंगारंग स्वतत्रंता दिवस

सुजानगढ (राजस्थानलिंक.काॅम) - 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीसीबी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुजानगढ़ में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा भाजपा व एडवोकेट जयश्री दाधीच व प्रधानाचार्या मंजू पंवार की अध्यक्षता में स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग व गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया । एडवोकेट जयश्री दाधीच ने देश की एकता व अखंडता बनाए रखने के लिए छात्रों को संदेश दिया व मंजू पंवार ने कविता के माध्यम से एक फौजी की देश के लिए शहादत का जीवंत वर्णन किया ।
कौशल्या गुलेरिया, सेवा निवृत प्रधानाचार्य लादूराम झुरिया, मुन्ना लाल ढ़ेनवाल से.नि. प्रधानाचार्य , मधु बागरेचा पूर्व पार्षद, शारदा बैक कर्मी राजस्थान ग्रामीण बैंक , दिलीप कुमावत आदि विशिष्ट अतिथि मंचस्थ थे। इंद्रजीत भद्रवाल अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी को श्रेष्ठ कार्य के लिए ब्लॉक स्तर पर सम्मानित किया गया । सांस्कृतिक कार्यक्रम में शाला के छात्रों ने उपखण्ड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि परेड में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियो ने देश भक्ति गानो पर नृत्य किया। कौशल्या गुलेरिया सेवा निवृत्त अध्यापिका ने छात्रों के हित में विद्यालय विकास के लिए शाला को ₹ 51000 देने की घोषणा की। कार्यक्रम में बहुत से गणमान्य नागरिक व अभिभावकों की उपस्थिति रही। संचालन एकता मीणा अ. व मुकेश कुमार प्राध्यापक ने किया।  

Top News :